UTTARAKHAND

पांच हजार का इनामी आरोपी दबोचा  

हरिद्वार

गैंगस्टर ऐक्ट में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को श्यामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी हुकम सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम नंदपुर थाना नगीना जनपद बिजनौर समेत उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *