UTTARAKHAND

बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लंढौरा के मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी अमन अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा इरफान पोल्ट्री फार्म का कार्य करते हैं। बताया कि 21 जनवरी की शाम को वह अपनी बाइक से घर आ रहे थे। तभी पीछे तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *