UTTARAKHAND

पांच के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई

रुड़की

पुलिस ने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पांच के खिलाफ गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस ऐक्ट, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में संलिप्त पांच लोगों तंजीम निवासी मुकरर्बपुर कलियर, नसीम उर्फ बकरा निवासी शिवदासपुर तेलीवाला, इस्तेकार निवासी महमूदपुर, रोहित निवासी बेड़पुर कलियर और तनवीर निवासी ईमाम साहब रोड कलियर के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। बताया कि जिलाबदर की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *