कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रुड़की
दंपति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को प्रीत विहार कॉलोनी निवासी अवशेष त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी की रात के वक्त वह अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीद कर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में यूपी नंबर के कार सवारों ने पत्नी की चैन छीनने का प्रयास किया। विरोध पर दंपति के साथ कार सवारों ने मारपीट की। शोर शराबा होने पर कार सवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
