UTTARAKHAND

विजिलेंस टीम ने तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा

चम्पावत

टनकपुर में हल्द्वानी की विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। मामले में ऊर्जा निगम ने कोतवाली में तहरीर दी है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित आर्य के नेतृत्व टीम ने बनबसा, टनकपुर क्षेत्र में छापेमारी की। सहायक अभियंता आर्य ने बताया कि बनबसा के गड़ीगोठ में केसर सिंह पुत्र शेर सिंह को घरेलू कनेक्शन लेकर उससे वाणिज्य कार्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जबकि टनकपुर में कार्कीफॉर्म निवासी पंकज सिंह पुत्र गोविंद सिंह मीटर से पहले एलटी लाइन में कट मार के बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा नायकगोठ निवासी शिवराज सिंह पुत्र प्रेम सिंह कांटा डालकर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। एसडीओ भट्ट ने बताया कि विद्युत चोरी अधिनियम के तहत तहरीर दी गई है। टीम में विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर शरद चौधरी, जेई नरेंद्र प्रसाद, लाइनमैन राजेंद्र, जेपी जोशी आदि रहे। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *