UTTARAKHAND

सड़क दुर्घटना में घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत

रुड़की

करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व झबरेड़ा तिराहे पर सड़क दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है। उनमें से 14 वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान तीन दिन पहले मौत हो गई थी। ऐसे में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

ग्राम मवी खुर्द थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी दुर्गेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई सर्वेश कुमार 18 फरवरी को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार से रुड़की आया था। उसके साथ उसका एक मित्र, मित्र की पत्नी और तीन बच्चे भी थे। रात्रि करीब 12:30 बजे वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तब झबरेड़ा तिराहे पर पहुंचने पर दिल्ली की ओर से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की एक बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *