UTTARAKHAND

हिम क्रीडा स्थली औली की लाइफ लाइन जोशीमठ औली रोड पर बीआरओ की टीम मुस्तैद

औली, जोशीमठ

बर्फबारी के चलते हिम क्रीडा स्थली औली को सड़क मार्ग से जोडने वाली 14 किलोमीटर लंबी एकमात्र लाइफ लाइन रोड जोशीमठ औली मोटर मार्ग जगह जगह बर्फ और पाले से पटी हुई नजर आ रही थी जिसे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की मेन पावर और तकनीशियनों टीम के साथ जेसीबी स्नो कटर मशीनों ने तय समय में साफ करके औली मोटर मार्ग को वाहनों की आवाजाही हेतु सुचारु किया हुआ है l

बृहस्पतिवार को भी विंटर डेस्टिनेशन औली में हुई बर्फबारी के बाद औली रोड पर टीवी टावर से आगे वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही थी,जिसको देखते हुए बीआरओ की टीम ने औली तक सड़क से बर्फ और पाले को हटा कर वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई,जिसके चलते पर्यटकों के वाहन सीधा औली जीएमवीएन स्की रिसोर्ट तक पहुंचने में सफल रहे,

वहीं बर्फ हटाने के ऑपरेशन का जिम्मा संभाले बीआरओ ऑफिसियल मुकेश कुमार से हमारे संवादाता संजय कुंवर की औली रोड पर हुई मुलाकात के बाद उन्होंने बताया की बीआरओ औली रोड पर पूरी तरह से तत्परता से कार्य कर रही है,हमारी जेसीबी मशीन,तकनीशियन और मजदूरों की टीम औली रोड पर 24घंटे युद्ध स्तर पर तैयार है, पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत औली रोड पर न हो इसके लिए बीआरओ पूरी तरह प्रतिबद्ध है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *