UTTARAKHAND

वन अग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता की सहभागिता जरूरी : सुबोध उनियाल

देहरादून

15 फरवरी से फायर सीजन की शुरुआत हो चुकी है इसको देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है। इस साल बारिश कम होने की वजह से वातावरण में नमी कम है इस वजह से वन अग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाना वन विभाग के लिए चुनौती बन सकता है। बीते 3 साल में पिछले वर्ष वन अग्नि की 35 घटनाएं हुई है।

विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि वन अग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए आम जनता की सहभागिता जरूरी है इसको लेकर हमने प्रथम चरण में 72 गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में वन अग्नि ग्राम प्रबंधन समिति बनाई है जो वनों की मॉनिटरिंग करने का काम करेगी और वन अग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होंगे इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *