विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सड़को पर उतरा जन सैलाब
पौड़ी
पौड़ी की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज पौड़ी की जनता सड़क पर उतरी और इन समस्याओं पर शासन प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए जनाक्रोश रैली में जोरदार प्रदर्शन किया गया, व्यापार सभा ने भी जनाक्रोश रैली को अपना समर्थन देते हुए आज पौड़ी के बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा, वहीं सैकड़ों की तादाद में स्थानीय जनता, व्यापार सभा, और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
स्थानीय जनता ने बताया की उत्तराखंड बनने के बाद सबसे अधिक उपेक्षा पौड़ी की हुई है स्वास्थ व्यवस्था यहां चौपट हो चुकी है। अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित होने के बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टर्स अस्पताल में नही है जिससे अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है।
वहीं पलायन होने के कारण और पर्यटन की दृष्टि से विकास न होने के कारण पौड़ी के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है जबकि अब व्यापारियों पर ट्रेड टैक्स भी थोपा गया है जिसके विरोध में व्यापारी भी सड़को पर उतरे और कलेक्ट्रेट के पास जनता के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। कूड़े निस्तारण लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड न होने सड़को के गड्ढा मुक्त न होने समेत अन्य समस्याओं को लेकर पौड़ी की जनता ने आवाज बुलंद की और चेतवानी दी कि 3 दिन के भीतर समस्याओं के समाधान पर विचार न हुआ तो उग्र आंदोलन को पौड़ी वासी बाध्य होंगे।
