UTTARAKHAND

सील भवन का निर्माण कार्य कराने वाले दो पर मुकदमा

हल्द्वानी

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता ने भवन की सील तोड़कर दोबारा निर्माण कराने के आरोप में तिकोनिया निवासी दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अपर सहायक अभियंता ने तहरीर में बताया कि ठंडी सड़क स्थित गुरुनानक कॉलोनी निवासी यश गुजराल और सीमा गुजराल के खिलाफ 28 मई 2022 को बिना अनुमति भवन निर्माण कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दोनों ने फिर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

प्राधिकरण को जब जानकारी हुई तो 30 मई को प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए मकान सील कर दिया। आरोप है कि 29 फरवरी 2024 को सील भवन में निर्माण कार्य कराते हुए लिंटर डाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *