स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की
मुखबिर ने पिछले दिनों लक्सर पुलिस को मोहम्मदपुर कुन्हारी के युवक द्वारा स्मैक की खरीद, बिक्री किए जाने की सूचना दी थी। सीओ निहारिका सेमवाल ने एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई लोकपाल परमार तथा सिपाही अनूप पोखरियाल व प्रकाश खनेड़ा की टीम को उनकी सुरागरसी में लगाया था। बीती रात टीम ने मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी अरशद उर्फ चुण्डी पुत्र गुलजार को गांव के सत्संग भवन के पास वाले रास्ते से 5.67 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1120 रुपये व इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी अरशद पहले भी कई मामलों में जेल गया है। वह सुल्तानपुर चौकील क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। अब उसे फिर एनडीपीएस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
