नैनीताल में युवक चरस के साथ गिरफ्तार
नैनीताल
पुलिस ने 70 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कालाढूंगी मार्ग स्थित मंगोली चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को चेकिंग अभियान के दौरान बारापत्थर क्षेत्र में एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। आरोपी नैनीताल से खुर्पाताल की ओर जा रहा था। कोतवाल डीवी सोलंकी ने बताया कि युवक के पास 70 ग्राम चरस बरामद हुई है।
