UTTARAKHAND

भारत विकास परिषद के शिविर में 186 का नेत्र परीक्षण  

बागेश्वर

भारत विकास परिषद की ओर से महाराजा अग्रसेन नेत्र चिकित्सालय में जिला अंधता निवारण समिति के नेत्र सर्जन डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ अजय सिंह, मदन मोहन कन्नौजिया, अंशिका ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। सचिव अमित गोयल ने बताया कि 186 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि ग्लूकोमा एक गंभीर बीमारी है जिसे काला मोतिया भी कहा जाता है इस बीमारी से आंख का पर्दा खराब हो जाता है व दिखाई देना बंद हो जाता है। यह शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों में ज्यादा होता है। बुधवार को ऑपरेशन किये जाएंगे। डॉ. टुरना सर्जिकल अस्पताल की ओर से निशुल्क पैथोलॉजी जांच की गयी। इस दौरान महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश सिंघल, महामंत्री व भाविप के अध्यक्ष सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, उद्योगपति शिवकुमार मित्तल, भाविप के सचिव अमित मित्तल, संरक्षक पवन बड़सीवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश मित्तल, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल, राकेश त्यागी, शिवपाल चौहान, संजय जैन, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *