UTTARAKHAND

यात्रियों  से भारी रोडवेज बस पलटी, बड़ा हादसा टला

नई टिहरी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब यात्रियों से भरी रोडवेज बस शिवमूर्ति के निकट खाई में गिरने से बच गयी। बेकाबू बस सड़क पर पलट गई। जिससें सवार आठ लोग मामूली चोटे आई हैं। अन्य सभी सवारियों पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे रोडवेज की चंडीगढ़-श्रीनगर रात्रि सेवा की बस देवप्रयाग से छह किमी पहले शिवमूर्ति में अनियंत्रित होने के कारण बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार 34 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस व आपदा प्रबन्धन दल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस व आस-पास के लोगों ने सभी सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *