बाइक के साथ चालीस हजार रुपये चोरी का आरोप
रुड़की
कस्बा निवासी साजिद अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति से काफी पुरानी जान पहचान है। बताया कि वह उसके साथ कहीं जा रहा था। रास्तें में रुककर वह कुछ काम करने लगा। वापस आया तो देखा आरोपी बाइक व डीग्गी में पड़े चालिस हजार रुपए लेकर फरार हो गया। आरोपी का फोन भी बंद है। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
