पुलिस ने वारंटी को जेल भेजा
रुड़की
बुग्गावाला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव बंदरजूड़ निवासी जीशान उर्फ ढोल को पकड़ा है। जो एक मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। बुग्गावाला थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की वारंटी जीशान उर्फ ढोल मुकदमे में फरार चल रहा था। शुक्रवार को वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
