महेश्वरी गांव में विकास का नया अध्याय शुरू, दो राज्यों को जोड़ने वाली सड़क का वर्षों बाद निर्माण कार्य प्रारंभ
चुड़ियाला
आखिर महेश्वरी गांव के भी अच्छे दिन आ ही गए दो दशक से गांव की मुख्य सड़क टूटी फूटी पड़ी थी जिसे बनवाने के लिए पीछले कई प्रधान नाकाम रहे। जिसका शनिवार को वर्तमान ग्राम प्रधान व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने फीता काटकर विधिवत रूप से सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया ।
भगवानपुर ब्लॉक के शहीद गांव महेश्वरी में शहीद गेट से यूपी बार्डर रविदास मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर सड़क की हालत लगभग दो दशक से खराब पड़ी थी जिसे बनवाने के लिए पीछले कई ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों चुनावी दावे करते रहे लेकिन समस्या जस की तस बनी रही इस सड़क से गुजरने वाले राहगीर प्रतिदिन चोटिल होते थे। यह सड़क दो प्रदेश उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को जोड़ने का काम करती है इस सड़क से प्रतिदिन हजारों राहगीर अपने दैनिक कार्यों के लिए आते जाते हैं । ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि यह सड़क लगभग पीछले बीस वर्षों से बहुत ही खराब हालत में थी उन्होंने भी सभी जनप्रतिनिधियों को इस सड़क को बनवाने के लिए प्रस्ताव देने के साथ ही कई कई बार सम्पर्क भी किए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ । जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने शनिवार को गांव में पहुंचकर फीता काटकर विधिवत रूप से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वास्तव में महेश्वरी गांव की खराब सड़क के कारण प्रदेश का नाम खराब हो रहा था अब उन्होंने इस गांव को गोद ले लिया है अब यहां के ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने जयकारों व साथ ढोल नगाड़ों के साथ अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह का स्वागत किया । इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार संजय खटाणा, सचिन चौधरी,अंकित चौधरी विश्वास चौधरी, संजय परमार,मांगेराम चौधरी सुमित कुमार, सरदार सिंह श्रवण परमार मुकुल चौधरी,अनुराग प्रजापति, सौरण सिंह, संजील कुमार, सोमप्रकाश,उधमसिंह प्रजापति, राजकुमार वाल्मीकि,अलीहसन अंसारी शकील अहमद, लतीफ आदि मौजूद रहे।
