मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में हाथियों ने मचाया उत्पात
हरिद्वार
मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों के कई बार फोन करने के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सात बजे हाथियों का झुंड घूमता रहा। हाथियों को देखकर कॉलोनीवासी घरों के अंदर कैद हो गए। ग्रामीण राकेश सैनी, राजेश सैनी, पंकज चौहान, सुरजीत चौहान, सोनू, अमित चौहान, दीपक, सुनील चौहान ने बताया हाथियों का झुंड 30 मिनट तक कालोनी में घूमता रहा। बताया कि घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। बताया कि सूचना देने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
