हरिद्वार
कनखल क्षेत्र से एक स्कूटर चोरी कर लिया गया। वाहन स्वामी अश्वनी कुमार भल्ला निवासी शिवलोक कालोनी रानीपुर अपने स्कूटर पर सवार होकर सतनाम साक्षी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनका स्कूटर चोरी कर लिय गया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।