UTTARAKHAND

पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया भव्य स्वागत

चुड़ियाला

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद हरिद्वार में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज शाखा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में राजेश कुमार अध्यक्ष व मुकुल चौहान मंत्री चुने गए ।
उत्तराखंड शिक्षक संघ द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट काॅलेजों में शाखा के चुनाव संपन्न करायें जा रहे है । इसी क्रम में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज में चुनाव संपन्न हुए चुनाव अधिकारी पुष्पराज चौहान व सहायक चुनाव अधिकारी धन्नजय सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए चुनाव में काॅलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह पुण्डीर की ओर से अध्यक्ष पद पर ,राजेश कुमार मंत्री पद पर मुकुल चौहान उपाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार उपमंत्री पद पर मीनू एवं कोषाध्यक्ष पद पर गीता रौतेला के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उपरोक्त सभी के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। विधालय के प्रधानाचार्य एवं उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह पुण्डीर ने निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाने के साथ ही वहां उपस्थित संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ओर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर ,दिग्विजय सिंह , अश्विनी कुमार, मोहिनी पुण्डीर, अंजू त्यागी, दुर्वेश त्यागी , विश्वास कुमार , पंकज कुमार, सुनील कुमार , गीता रौतेला, सुरभि, साधना , मोनिका, मीनू, मीनाक्षी , प्रदीप कुमार , रिया आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *