अथर्व गौतम ने 99.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान, क्षेत्र में खुशी की लहर
हरिद्वार: –
छात्र अथर्व गौतम ने सीबीएसई की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर नगर में हर्ष और गर्व की लहर है।
अथर्व वर्तमान में आचार्यकुलम, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में कक्षा 11 का अध्ययन कर रहे हैं। वे एक शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी माता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शिक्षिका हैं और पिता हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
अथर्व पूर्व में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल तथा मॉर्निंग बेल्स स्कूल, ऋषिकेश के छात्र रहे हैं। अथर्व प्रारंभ से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं और अपनी प्रतिभा से शिक्षकों व सहपाठियों का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं।
अथर्व की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और नगरवासियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी|
