UTTARAKHAND

व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

रुड़की

ब्रांडेड कंपनी की बैटरी को रुड़की में कम कीमत पर बेचा जा रहा था। आरोप है कि कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल किया गया। कंपनी की ओर से बैटरी शॉप मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

गंगनहर कोतवाली को एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड आर्य कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी व आईआईटी हैदराबाद के पास कंडी गांव संगारेड्डी तेलंगाना के कानूनी सहयोगी मोहम्मद अब्दुल यूसुफ ने बताया कि मालवीय चौक के पास एक दुकान है। जहां पर आरोपी ने उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल किया। मार्केट में उनकी कंपनी की वाहन बैटरी को बेचा जा रहा है। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि आरोपी व्यापारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *