UTTARAKHAND

ई-रिक्शा चालक को कार सवार ने मारी टक्कर

हरिद्वार

पुलिस के मुताबिक आनंद घाम जगजीतपुर कनखल निवासी किरन ने तहरीर दी कि उसके पति विशाल कुमार यात्रियों को छोड़कर अपने ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। शिवमूर्ति चौक पर पहुंचते ही कार चालक ईमेश अरोड़ा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने ही उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया तब से विशाल कोमा की स्थिति में है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *