अलीगढ़ की घटना के खिलाफ वाल्मीकि महासंघ ने किया विरोध-प्रदर्शन
हरिद्वार
वाल्मीकि महासंघ ने देवपुरा चौक पर अलीगढ़ की घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा निकाली। महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान को ज्ञापन सौंपकर घटना के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महासंघ के अध्यक्ष भंवर सिंह ने आरोप लगाया कि अलीगढ़ की टप्पल तहसील के रायगड़ी के प्रधान की पत्नी के शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया। प्रधान ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर श्मशान पर पत्नी के शव का अंतिम संस्कार करने की मांग की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
