प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों ने की विमर्श बैठक
—–
प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती प्रक्रिया के समर्थन में देहरादून,हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल,अल्मोड़ा के शिक्षकों ने एक विमर्श बैठक की ।
बैठक में प्रवक्ताओं द्वारा सर्वप्रथम शिक्षा हित में वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे सार्थक व नवाचारी प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही उक्त परीक्षा के समर्थक शिक्षकों ने इस बात पर भी घोर आपत्ति व्यक्त की है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग इस भर्ती प्रक्रिया को सहायक अध्यापक बनाम प्रवक्ता की वर्चस्व की लड़ाई के रूप में भी व्यक्त कर रहे हैं जो कि दुर्भाग्य पूर्ण हैं, और जब सरकार ने वर्तमान में इस प्रक्रिया को ज्यादा समावेशी बनाने के लिये इस स्थगित कर दिया है तो राजकीय शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी को इसमें अधिक से अधिक शिक्षकों को इस परीक्षा में सम्मिलित करवाकर अधिक समावेशी बनाने की पहल की जानी चाहिये । वर्तमान में इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर राज्य के समस्त इंटरमीडिएट कॉलेज के हित धारकों में शिक्षा के बेहतर भविष्य की एक नवीन आशा तथा ऊर्जा का भाव जगा है। बैठक में शांति रतूड़ी, डी पी सिंह , आशीष रमोला, अजय पांडे,भगवान राणा ,दीपक गौड़, डा शिव, मुकेश पुरोहित, प्रदीप, बेस्ट कैलाश चंद, ममता रावत, प्रेम रावत ,प्रीतम नेगी, संदीप आदि शिक्षक मौजूद रहे।
