UTTARAKHAND

पहाड़ों में फिर बर्फबारी, निचले इलाको में झमाझम बारिश

औली, जोशीमठ

सूबे के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में सटीक साबित हुआ है, चमोली जनपद के जोशीमठ क्षेत्र के निचले इलाकों में आज सुबह से रुक -रुक कर लगातार बारिश की बौछार हो रही है। वहीं ऊपरी इलाकों में एकबार फिर जमकर बर्फबारी हो रही है।

जोशीमठ नगर सहित अन्य निचले क्षेत्र सुबह से बारिश की चपेट में है तो हिम क्रीडा स्थली औली में आज सुबह से एकबार फिर बर्फबारी होने से औली बुग्याल में बर्फ की 6इंच की ताजा सफेद चादर बिछ चुकी है, बर्फबारी के बाद हिम क्रीडा स्थली औली की प्राकृतिक सुन्दरता पर चार चांद लग गए है, हिमपात के बाद चारों ओर चमकती सफेद बर्फ का साम्राज्य नजर आ रहा है।

औली गोरसों के बुग्याली क्षेत्र में पेड़ पौधे जंगल,पत्थर सड़क सभी बर्फ से ढके हुए नजर आ रहे है, आज सुबह से यहां बर्फबारी के बीच पर्यटकों का तांता लग रहा है, पर्यटक बर्फबारी के बीच ही चीयर लिफ्ट का आनंद लेते हुए औली की बर्फीली वादियों में दिन भर घूमते नजर आए, तो कई पर्यटक फन स्कीइंग का मजा लेते नजर आए। फरवरी माह में विंटर डेस्टिनेशन औली में लगातार तीसरी बार हिमपात होने से पर्यटन कारोबार फिर से पटरी पर लौट आया है, वहीं क्षेत्र के होटल, होम स्टे कारोबारियों और जिप्सी टैक्सी वाहन चालकों और स्कीइंग प्रशिक्षकों, गाइडों के चेहरे एक बार फिर से खिल उठे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *