UTTARAKHAND

हल्द्वानी में भारी मात्रा में स्मैक के साथ जीजा-साले और रोडवेज चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 20 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में दो जीजा- साले और एक रोडवेज का चालक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत एनटीएफ की टीम द्वारा 223 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

साथ ही तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त बदायूं उत्तर प्रदेश से इसमें खरीद कर हल्द्वानी शहर बेचने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने चरणजीत सिंह, मनीष कुमार और रिंकू कश्यप नाम के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *