कार्रवाई के खिलाफ राम नाट्य संस्थान ने निगम में दिया धरना
हरिद्वार
नगर निगम की ओर से भीमगोड़ा के रामलीला मैदान में की जा रही कार्रवाई के खिलाफ श्रीराम नाट्य संस्थान के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया है। संस्था के पदाधिकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर धरने की शुरुआत की।
बाद में नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। धरने पर बैठे पूर्व पार्षद लखनलाल चौहान ने बताया कि रामलीला मैदान का वाद चल रहा है लेकिन नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई की बात कहते हैं। पहले भी इस बारे में निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसके बाद भी निगम विधि विरुद्ध कार्रवाई करने पर तुला हुआ है। इसके विरोध में रामलीला मैदान की देखरेख कर रही संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में धरना शुरू किया।
