ENTERTAINMENT

धुरंधर का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, रणवीर सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सुस्त पड़ी इक्कीस

सिनेमाघरों में आज प्रभास की मच अवेटेड ‘द राजा साबÓ दस्तक दे रही है। लेकिन अब तक बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधरÓ और ‘इक्कीसÓ बनी हुई हैं। हालांकि, एक ओर जहां ‘धुरंधरÓ 35 दिन बाद भी करोड़ों में अच्छी कमाई कर रही है। वहीं ‘इक्कीसÓ एक हफ्ते में ही सांसे भरती नजर आ रही है।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधरÓ 35दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स हासिल कर रही है। अब 35वें दिन गुरुवार को भी ‘धुरंधरÓ ने 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधरÓ का कुल कलेक्शन 790.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, मेकर्स का ऐसा दावा है कि फिल्म 800 करोड़ रुपए के कलेक्शन को भी पार कर चुकी है।
अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर रिलीज और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीसÓ सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। अब अपने आठवें दिन गुरुवार को ‘इक्कीसÓ ने 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 25.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीसÓ भारत के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। वहीं दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में नजर आए हैं।
एक ओर जहां ये दो बॉलवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐशÓ भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। अब 21वें दिन गुरुवार को ‘अवतार: फायर एंड ऐशÓ 1.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 179.74 करोड़ रुपए हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *