UTTARAKHAND

गन्ने की उन्नत प्रजातियां और टिकाऊ खेती पर जोर

रुड़की

गन्ना विभाग एवं इफको हरिद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को राघड़वाला गांव में एक दिवसीय किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन कर गन्ना विकास परिषद के सीडीआई मनोज कुमार ने किसानों को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र, काशीपुर से विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों की विशेषताओं से अवगत कराया। और कहा कि इन प्रजातियों से किसानों की आमदनी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *