UTTARAKHAND

ऋषिकुल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी पकड़ी आंदोलन की राह

गुरुकुल आयुर्वेदिक विवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आंदोलन के बाद ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक विवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी आंदोलन की राह पकड़ ली। शुक्रवार को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक विवि के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने चार माह के बकाया वेतन को लेकर तालाबंदी की। वहीं, गुरुकुल आयुर्वेदिक विवि में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा। गुरुकुल और ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को और उग्र हो गया। स्थायी समाधान की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने गुरुकुल और ऋषिकुल परिसर में सांकेतिक तालाबंदी की। शुक्रवार सुबह आंदोलन में ऋषिकुल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और परिसर निदेशक के कार्यालय पर कर्मचारियों ने सांकेतिक तालाबंदी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *