UTTARAKHAND

समर कैंप में तकनीक से सजे सपने, बच्चों ने बनाए स्मार्ट उपकरण

ROORKEE

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बहुप्रतीक्षित समर कैंप की शुरुआत सोमवार को हुई थी इसका समापन शनिवार को बड़े उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। स्कूल परिसर में आयोजित इस सप्ताह भर के कैम्प में बच्चों ने रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया और अंत में एक शानदार स्विमिंग पूल पार्टी का भी आनंद लिया।
शनिवार को ग्रामीण अंचल के सुशीला देवी हरिश्चंद्र एकेडमी भलसवागाज में समर कैम्प के अंतिम दिन स्विमिंग पूल पार्टी का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की । कालेज की प्रधानाचार्य छाया सिंह ने बताया कि पूरे कैंप के दौरान छात्रों ने प्रायोगिक गतिविधियों मे भाग लिया जैसे आर्डुइनो बोर्ड, विभिन्न सेंसर, 3डी पेन और कोडिंग का उपयोग करके कई शानदार मॉडल बनाने के साथ ही सुरक्षा एवं निगरानी प्रणाली,स्मार्ट लॉकर सिस्टम,टोल गेट ऑटोमेशन,गैस लीक डिटेक्शन सेंसर,वर्षा अलर्ट डिवाइस,पशु पहचान प्रणाली, ड्राइवरों के लिए एंटी-स्लीप अलार्म , रडार निगरानी प्रणाली ,सिंचाई हेतु नमी पहचान प्रणाली ,भाषा ज्ञान सहित इन प्रोजेक्ट्स ने न केवल छात्रों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास,समस्या, समाधान,क्षमता और टीम वर्क की भावना भी विकसित की जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इंटर के छात्रों ने बताया की इस समर कैम्प के अनुभव जीवन में हमेशा यादगार रहेगें।
इस दौरान विधालय में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गये उपकरणों की सराहना की उन्होंने बताया की ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस बच्चों को सही रास्ता मिल सके। इस मौके पर डॉ. ललित मित्तल, राष्ट्रीय इंटर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर, अद्वैत प्रताप सिंह, स्कूल निदेशक सुप्रिया मित्तल,सौरभ, दिव्यांशु और उपहार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *