छात्रा के साथ छेड़छाड़ में युवक पर केस
हरिद्वार(
कनखल क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने प्रोफेसर ने घर पर किराये में रह रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुकुल कांगड़ी विवि केप्रो निगमालंकार ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक लेलीवाल गांव निवासी हासिम पुत्र नासिम 13 अप्रैल को उनके घर के बाहर आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे घबराकर जब लड़की घर के अंदर भागी, तो हासिम भी उसके पीछे घर में घुस आया।
बताया कि इसका विरोध करने पर युवक उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह दोनों को खत्म कर देगा और लड़की को लेकर जाएगा। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपने जान-माल और परिवार की रक्षा करने की मांग की है। एसओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
