UTTARAKHAND

राज्य स्तरीय समिति के लिए मांगे आवेदन

देहरादून (आरएनएस )।  केन्द्र सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान योजना के तहत राज्य स्तरीय नशामुक्त अभियान समिति में सदस्य नामित करने के लिए जिला देहरादून में ड्रग्स के क्षेत्र में चार गैर सरकारी संस्थाएं और सिविल सेवा से सेवानिवृत्त 3 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव शासन को भेजे जाने हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर झिल्डियाल ने बताया कि दून जिले में ड्रग्स के क्षेत्र में कार्य कर रही गैर सरकारी संस्थाएं और जिले में निवासरत सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी इस समिति में नामित होने के लिए अपना बायोडाटा उनके सर्वे चौक ईसी रोड स्थित कार्यालय में या मेल dehradunswd@gmail। com पर प्रेषित कर सकते हैं। बायोडाटा प्राप्त कराए जाने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *