हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र—छात्राओ ने हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज का किया नाम रोशन
हरिद्वार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार को घोषित किया। जिसमे धनौरी हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस बार हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज धनौरी का परीक्षा परिणाम इंटर का 96.85 प्रतिशत व हाईस्कूल का 98.33 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल की छात्रा दिव्या ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप किया। वही इंटर में गौरीशा सैनी और अंशिता ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 20 छात्र छात्राओं ने 80% से ज्यादा अंक पाए हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर आदित्य सैनी ने कहा कि इसका श्रेय छात्र-छात्राओं के प्रयास और अध्यापक द्वारा की गई मेहनत को जाता है।


हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने कालेज टाॅपर्स को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चों ने अपने परिश्रम के बल पर अच्छा परिणाम दिया हैं। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी हैं।
