सीरिया में आईएस का मुकाबला करने भेजे सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका
वाशिंगटन,
सीरिया से करीब 600 सैनिकों को अमेरिका वापस बुलाएगा जिससे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए उसके एक हजार से भी कम सैनिक वहां रह जाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट में नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अभी तक सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा नहीं की गई है। अमेरिकी सैनिक न केवल इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में अहम रहे हैं बल्कि तुर्किए के खिलाफ कुर्द बलों के लिए उनकी भूमिका अहम रही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में सीरिया से सभी सैनिकों को वापस बुलाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें पेंटागन के विरोध का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके इस कदम को सहयोगियों को छोड़ने के रूप में देखा गया और पूरे विवाद के बीच पूर्व रक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। अमेरिका अगर 600 सैनिक वापस बुलाता है तो सीरिया में सैनिकों की संख्या उतनी ही बचेगी जितनी तब थी जब अमेरिका और उसके सहयोगियों ने आईएस को हराने के लिए कई सालों तक अभियान चलाया था।अमेरिका ने सीरिया में करीब 900 सैनिकों को तैनात किया था ताकि यह तय किया जा सके कि आईएस आतंकवादी फिर से पैर न जमा सकें।
