विधायक गड़िया ने किया स्कूली बच्चों संग मध्याह्न भोजन
बागेश्वर
क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने प्राथमिक विद्यालय घिंघारुतोला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घिंघारतोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में नन्हें बच्चों के साथ सरकार द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन किया। भोजन की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि प्रदेश सराकर समस्त प्रदेश के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्पित है। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है।
