ऑनलाइन पोस्ट देखकर ट्रेडिंग में झांसे में गंवाए 2.30 लाख
देहरादून
सोशल साइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर एक व्यक्ति 2.30 लाख रुपये गंवा बैठा। धोखाधड़ी को लेकर आशीष उनियाल निवासी दर्शनीलोक अपार्टमेंट, देहराखास ने साइबर थाने में तहरीर दी। कहा कि फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर उसके लिंक के जरिए बीते दिसंबर में एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े। उसमें करीब 180 लोग जुड़े हुए थे। वहां ट्रेडिंग के बारे में जानकारी लेनी शुरू की।
लोग अपनी कमाई के स्क्रीन शॉट भी ग्रुप में शेयर करते थे। पीड़ित भी झांसे में आ गए। झांसे में आकर उन्होंने 2.30 लाख रुपये का निवेश वहां दी गई जानकारी और लिंक पर जाकर कर दिया। इसके बाद पीड़त को पता लगा कि यह साइबर ठगों का ग्रुप है। साइबर थाने में दी गई तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
