UTTARAKHAND

बाछम के पास कार खाई में गिरी, तीन घायल

बागेश्वर

कपकोट थाना क्षेत्र के तहत बाछम के पास शनिवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी कपकोट में उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच शुरू कर दी है।

कपकोट पुलिस के अनुसार शनिवार की रात कार संख्या यूके- 20- ए- 0644 बाछम के पास बेकाबू होकर रोड से करीब 20 मीटर नीचे गिर गईं। इस हादसे में चालक रवि बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी कफड़ा थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, गिरीश पाठक पुत्र नारायण पाठक निवासी द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा तथा नवल आर्या पुत्र बिजेंद्र आर्या निवासी भीमताल हाल निवासी कपकोट घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती किया। तीनों का वहां उपचार चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक तीनों ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *