UTTARAKHAND

यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायल

विकासनगर

कालसी तहसील क्षेत्र के साहिया-नराया मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गुरुवार देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त यूटिलिटी वाहन नराया गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों को दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

खाई से दो घायल लोगों को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि बुधवार देर रात वाहन दुर्घटना में घायल हुए टीकम सिंह, गोपाल सिंह निवासी सैंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *