UTTARAKHAND

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर

पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलभट्टा पुलिस उत्तराखंड की सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक चाकू और नशे के आठ इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम जीशान पुत्र इकबाल निवासी बोरिंग गली वार्ड 14 किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन लेने का आदी है । नशा पूर्ति करने के लिए वह चोरियां करता है    और लोगों को डराने-धमकाने के लिए अपने पास चाकू रखता है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *