चार सटोरिये दबोचे, नगदी बरामद
हरिद्वार। पुलिस ने चार सटोरियों को पकड़ कर उनके पास से नगदी बरामद की। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुजफ्फरनगर निवासी राजन और रामपुर के फईम मलिक को 7040 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा गया। ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने कैथवाड़ा निवासी शाहनवाज उर्फ नोनू को 790 रुपये और सट्टापर्ची के साथ दबोचा। एसओ सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि नगीना निवासी सुधांशु गोस्वामी से 1680 रुपये बरामद कर सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ लिया।
