दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
रुड़की
उर्जा निगम की लक्सर डिविजन में जेई खानपुर अमजद अली ने शिवकुमार, अनुज कुमार, नितिन कुमार, विक्की कुमार, रवि कुमार, नीलू कुमार के साथ खानपुर के देहात क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने डेरियों के ताराचंद तथा खानपुर के बबी कुमार के घर कटिया से बिजली की चोरी होती मिली। जेई ने दोनों पर खानपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
