UTTARAKHAND

डिग्री कॉलेज कांडा की 19 छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति  

बागेश्वर

राजकीय महाविद्यालय कांडा की 19 छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 3.27 लाख की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। नौ से 12 हजार रुपये तक की राशि एक छात्रा को मिलेगी। महाविद्यालय की छात्रवृत्ति समिति की समन्वयक डॉ. आशा आर्या ने बताया कि पूर्व में महाविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर 16 छात्राएं उक्त छात्रवृत्ति से लाभांवित हुई थी।

वर्तमान में बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं में अंजलि व प्रियंका आर्या को क्रमश 12,000 व 9,000 तथा बीए. एससी. द्वितीय वर्ष की संजना नगरकोटी को 12,000 की छात्रवृत्ति प्रतिमाह की दर से छह तक की धनराशि डीबीटी के माध्यम बैंक खातों में डाल दी है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 5.34 लाख की धनराशि महाविद्यालय को भुगतान की गई थी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक सभी को बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *