UTTARAKHAND

वन विभाग की पकड़ से भागा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई टिहरी

जोशीमठ क्षेत्र में वन संपदा चोरी के मामले में वन विभाग की अभिरक्षा से फरार नाबालिग नेपाली किशोर को देवप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बस से पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की सूचना जोशीमठ पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि जोशीमठ कोतवाली से एक किशोर के फरार होने की सूचना मिली थी। किशोर को वन विभाग की टीम पौड़ी कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। लेकिन आरोपी मौका पाकर वन विभाग की टीम की पकड़ से भाग निकला।

काफी तलाश के बाद जब वह नहीं मिला तो वन आरक्षी आनंद सिंह रावत ने इसकी सूचना कोतवाली जोशीमठ को दी। जिसके बाद उसके फरार होने की सूचना सभी थाना-चौकियों में दी गई। मामले में मंगलवार सुबह जोशीमठ से आ रही बस में देवप्रयाग थाने में तैनात सिपाही भरत सिंह बिष्ट, विवेक भट्ट व होमगार्ड प्रमोद ने तलाशी की, तो बस में उन्हें फरार आरोपी दिखा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर जोशीमठ कोतवाली को इसकी सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *