जुआ खेलने के आरोप में 5 गिरफ्तार
चमोली
पुलिस ने जिले के पोखरी क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान व मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीणा तल्ला बाजार में दुकान के पास से दुकान की आड़ में जुआ खेलते हुए पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। फंड से 13,240 बरामद किए गए। पुलिस ने बताया गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध थाना पोखरी पर मजुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
