रुड़की के लाल आमिर मलिक ने कर दिया कमाल, बैटरी वाली साइकिल का किया आविष्कार
रुड़की
रुड़की के लाल आमिर मलिक ने कमाल कर दिया। बैटरी संचालित साइकिल का आविष्कार किय़ा। बता दें कि रुड़की के इस्लाम नगर निवासी आमिर मलिक ने एक ऐसी साइकिल का आविष्कार किया है जो बैटरी से चलती है और 3:30 घंटा बैटरी चार्ज करने पर यह साइकिल लगभग 60 किलोमीटर चलती है। आमिर मलिक ने बताया कि इस साइकिल को कंप्लीट करने में उन्हें लगभग 2 महीने का समय लगा है और इसमें तकरीबन ₹40 हजार रुपए का खर्च आया है।
आमिर मलिक ने बताया की इस बैटरी संचालित साइकिल को बनाने में ई-रिक्शा बुलेट आदि कई गाड़ियों का समान इस्तेमाल किया गया है।
और उन्होंने अभी यह एक ही सिंगल पीस बनाया है हमारे संवाददाता के सवाल करने पर कि आगे भविष्य में और क्या नया करना चाहते हैं तो आमिर मलिक ने कहा कि अगर सरकार की उन्हें मदद मिले तो भविष्य में और भी बहुत कुछ नया करना चाहेंगे।
